दोस्तों प्यार ही तो है इस दुनिया में जो ज़िंदगी जीने की वजह बना हुआ है, वरना आज कल रूपये, पैसे और शोहरत से तो एक न एक दिन इंसान का मन भर ही जाता है। प्यार एक एहसास है, जो दिमाग से नहीं दिल से होता है। प्यार वो नही जो कह कर दिखाया जाये, प्यार वो है जो छुप कर निभाया जाये। जो व्यक्ति अकेला है वो हमेशा महसूस करता है कि काश कोई ऐसा हो मेरे आस-पास जिसे मैं बेपनाह चाहूँ और वो भी दिन-रात मुझ पर अपना प्यार लुटाए और इस प्यार के संग ज़िन्दगी की शाम ढल जाए। लेकिन ऐसी हर किसी की किस्मत नहीं होती। हमें जब भी किसी से प्यार हो जाता है तो हमें उसकी चिंता होने लगती है। हम उसकी हर वक़्त परवाह करने लगते हैं। हम उसे खुद से भी बढ़कर मानने लगते हैं। हमें जिस शख्स से प्यार होता है वह शख्स हमारे जीवन का सबसे पसंदीदा शख्स होता है। अगर आपकी जिंदगी में भी ऐसा कोई शख्स है जिसने आप बेइंतहा प्यार करते हैं और उन्हें शायरी के द्वारा आकर्षित करना चाहते है तो आपको आज के इस लेख में बहुत अच्छी गजब प्यार भरी शायरी पढ़ने को मिलेगी। दोस्तों हमारी यह प्यार भरी शायरी आपको बेहद पसंद आएगी और उन्हें भी जिन्हें आप बेइंतिहा प्यार करते हैं। तो दोस्तों पढ़िए गजब प्यार भरी शायरी और उन्हें भी भेज कर प्यार का एहसास दिलाए जो आपके प्यार से बेखबर है।
गजब प्यार भरी शायरी

मैं तोड़ लेता अगर तू गुलाब होती
में जवाब बनता अगर तुम सवाल होती
सभी जानते है की मैं नशा नहीं करता
फिर भी पी लेते अगर तुम शराब होती।
जब भी लिखता हूँ मैं दिल की बातों को अल्फाज में
तेरा ही चहरा दिखाई देता है हर अल्फाज में।

वक्त बदलता है जिंदगी के साथ,
ज़िन्दगी बदलती है वक्त के साथ,
वक्त नही बदलता अपनो के साथ,
बस अपने ही बदल जाते है वक्त के साथ।
हमें मालूम है जन्नत की हकीकत मगर दिल
को खुश रखने के लिए तेरा ख्याल ही काफी है।

तू मेरे दिल पे हाथ तो रख
हम तेरे हाथ पे दिल रख देंगे।
तुम नहीं होते हो तो बहुत खलता है
प्यार कितना है तुमसे पता चलता है।

वो दूर रह कर इतने अच्छे लगते है..
सोचो पास होते तो क्या कयामत होती।
तेरे बाद किसी को
प्यार से न देखा हमने
हमे इश्क़ का शौक है
आवारगी का नही।
इन्हें भी पढ़ें
प्यार भरी शायरी दो लाइन

चाँद आहें भरेगा, फूल दिल थाम लेंगे,
हुस्न की बात चली तो, सब तेरा नाम लेंगे।
मोहब्बत का कोई रंग नही फिर भी वो रंगीन है,
प्यार का कोई चेहरा नही फिर भी वो हसीन हैं।

मिला था एक दिल जो तुम पर मार दिया,
हजारों भी होते तो भी तुम पर मार देते।
निभाने वाला सच्चा मिल जाए तो
जीने के लिए जिंदगी कम पड़ जाती है।

होंगी लाखों महफिलें दुनिया में,
मग़र तेरे दीदार जैसा सुकून कहीं और नहीं।
एक बार पी थी चाय किसी के हाथ की
सांसों में इलायची की महक आज भी हैै।

रहा नहीं जाता आपके दीदार के बिना,
ज़िन्दगी अधूरी है मेरी आपके प्यार के बिना।
माथे की शिकन हो या लबों की हसीं
रूहानी गज़ल सा है महबूब मेरा।
खूबसूरत प्यार भरी शायरी

ज़ब खामोश आँखों से बात होती है,
ऐसे ही मोहब्बत की शुरुआत होती है।
जो आपका गुस्सा सहन करके भी
आपका ही साथ दे ,
उससे ज्यादा प्यार आपको
कोई नहीं कर सकता।

जी चाहे कि दुनिया की हर एक फ़िक्र भुला कर
दिल की बातें सुनाऊं तुझे मैं पास बिठाकर।
इश्क़ भी क्या अजीब बीमारी है,
ज़िन्दगी हमारी है मगर तलब तुम्हारी है।

कभी लफ्ज़ भूल जाऊं कभी बात भूल जाऊं
तूझे इस कदर चाहूँ कि अपनी जात भूल जाऊं
कभी उठ के तेरे पास से जो मैं चल दूँ
जाते हुए खुद को तेरे पास भूल जाऊं।
वो जो नहीं जानते कुछ भी,
कुछ लोग कहेंगें कहने देना,
बातें हैं जो बीच हमारे,
तुम बीच हमारे रहने देना।

पास आओ एक अल्फ़ाज़ सुन लो
प्यार है तुमसे बेपनाह सुन लो।
पूछते हैं मुझसे की शायरी लिखते हो क्यों
लगता है जैसे आईना देखा नहीं कभी।
खतरनाक प्यार भरी शायरी
जरा छू लूँ तुमको कि मुझको यकीं आ जाये
लोग कहते हैं मुझे साये से मोहब्बत है।
जिंदगी चाहे कैसे भी मोड़ दिखा दे
लेकिन तुम सदा मेरे साथ ही रहना।
हम तो फ़ना हो गए उनकी आँखे देखकर ग़ालिब,
ना जाने वो आइना कैसे देखते होंगे।
तेरे हुस्न का दीदार भर करने से
दिल पर मदहोशी सी छा रही है
बस निगाहों से बात हो जाने दे
जुबां पर खामोशी सी छा रही है।
देख इस जमाने ने कैसी तोहमत लगाई है
नशीली आंखें तेरी, और शराबी मुझे कहते हैं।
मैं क्या कहूँ कि उसका साथ कैसा है,
वह एक शख़्स मेरी पूरी कायनात जैसा है।
उसने हर नशा सामने लाकर
रख दिया और कहा सबसे बुरी लत
कौन सी हैं मैने कहा तेरे प्यार की।
उठती नहीं निगाहें किसी और की तरफ,
इक शख्स का दीदार मुझे इतना पाबंद कर गया।
गहरे प्यार की शायरी
इस चाँद को मै क्या नाम दूं,
जो रहता है मेरे आशियाने में,
इस कदर खूबसूरत है कि
कोई नहीं है इस जमाने में।
तुम क्या जानो हाल हमारा
एक तो बात बंद ऊपर से
ख्याल तुम्हारा।
जो पंसद है मुझे सब महीनों में
हाँ वही खूबसूरत दिसंबर हो तुम।
तेरी तस्वीरों में मुझे अपना साया दिखता है
महसूस करता हूं जो, यह मन वहीं तो लिखता है ।
तेरे हुस्न को परदे कि जरुरत क्या है
कौन रहता है होश में तुझे देखने के बाद।
मैं तुम्हें लिखना नही ,
जीना चाहता हूँ
बस तुम मेरे साथ तो चलों…
मैं हम दोनो की अर्थी तक
साथ निभा जाऊंगा।
दिल की आवाज़ को इज़हार कहते हैं,
झुकी निगाहों को इकरार कहते हैं,
सिर्फ़ पाने का नाम मोहब्बत नहीं,
कुछ खोने को भी प्यार कहते हैं।
नज़र से नज़र मिलाकर
तुम नज़र लगा गए,
ये कैसी लगी नज़र की
हम हर नज़र में आ गए।
सबसे ज्यादा प्यार भरी शायरी
तेरे इश्क़ की और
हिफ़ाज़त नहीं होती,
लोग मेरी आँखो में तेरा
नाम पढ़ लेते हैं।
तुम मुझसे पूछते हो कि क्या हो तुम?
मेरी नजर से देखो तो मेरी जिंदगी मेरी जान हो तुम।
इतना घमंड किस बात का साहब
सांस किसी का इंतजार नहीं करती
या तो चलती है या चली जाती है ।
तेरे चेहरे में वो जादू है,
बिना कहे ही तू सब कुछ कह जाती है,
मुस्कुरा कर वो दिन बनाती है,
तेरी हँसी में ही तो जान बसती है।
बहुत खूबसूरत है तेरे दीदार के पल
जी चाहता है बस तुझे निहारता रहूँ
नजरों से एक पल ओझल होने न दूं
शामो सहर बस तुझे ही पुकारता रहूँ।
मेरी तलाश छोड़कर तुम मुझे महसूस करना
शायद कभी तुम्हे मै
उन पुरानी यादों में मिलूंगा।
तू मेरे दिल में उतर जा
मै तुझमे उतर जाऊंगा
यूं न देख इस तरह मुझको
आज मै हदसे गुजर जाऊंगा।
दिल की धड़कन को तुम्हारे पास छोड़ आया हूँ,
हर वक़्त तुम्हें महसूस करने का एहसास छोड़ आया हूँ।
इश्क तुझसे है मेरे यार रहने दे
दिल में तड़प बेसुमार रहने दे
बस आज चाहत की बात करने दे
कल के लिए ये तकरार रहने दे।
Related Posts
One Line Attitude Status In Hindi
Share this post