दोस्तों रिश्ते बनाना ऊपर वाले का काम है और इसे निभाना हमारा। यह हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते है। किसी से रिश्ता सच्चा और पक्का होता है तो किसी से रिश्ता कमजोर होता है। रिश्ते टूटते भी है तो नए रिश्ते बनते भी है। रिश्ते प्रेम के धागे के समान होते है। जिन के टूटने पर रिश्तों में भी धागे के समान गाठ पढ़ जाती है। दोस्तों जो रिश्ता टूट कर फिर से जुड़ जाता है उसमें धागे की समान गांठ पड़ जाती है। उसे रिश्ते में पहले जैसा प्यार नहीं रहता एक दूजे पर कम विश्वास और कहीं पर साथ आना जाना और उनसे बातचीत करना हमें कम पसंद होता है। लेकिन जिंदगी में कुछ रिश्ते ऐसे भी होते है जो जीवन भर चलते है। उन रिश्ते को जीवन भर निभाना होता है। अगर आपका भी किसी से ऐसा रिश्ता है जिसे आप जीवन भर निभाना चाहते हैं तो आपको हमारी यह Riste Shayari in Hindi जरूर पढ़नी चाहिए। दोस्तों रिश्ते बनाना आसान है पर इन्हें निभाना बहुत मुश्किल होता है। जब हम रिश्ते निभाते हैं तो तभी यह रिश्ते खूबसूरत रिश्ते बन पाते हैं। आज के समय में अपने जीवन में रिश्तों का महत्व बहुत ज्यादा होता है पर इस महत्व को समझने वाले बहुत ही कम लोग बचे हैं। कई लोग रिश्ते बना लेते हैं पर उन्हें सही तरीके से निभा नहीं पाते ऐसे रिश्ते ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाते कम समय में ही ऐसे रिश्तों में दरारें आ जाती है। दोस्तों अगर आपने किसी से रिश्ता बनाया है तो उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाई और उसे एक खूबसूरत सा रिश्ता बनाएं ताकि आपके रिश्ते को लोग जीवन भर याद रखें। दोस्तों अगर आपके रिश्तों में कहीं दरार या गांठ पड़ गई है तो हमारी यह बेहतरीन रिश्ते शायरी पढ़ कर अपने रिश्ते को खूबसूरत और मजबूत बना सकते हैं। Riste Shayari Status In Hindi को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाकर अपने दोस्तों को आप अपने रिश्ते के बारे में मैसेज दे सकते हैं।
Contents
Riste Shayari In Hindi

छुपे छुपे से रहते है
सरेआम नही होते
कुछ रिश्ते सिर्फ एहसास है
उनके नाम नही होते।
मजबूरियां सब पर हावी हो
ये ज़रूरी तो नहीं कुछ रिश्ते
बेहतर की तलाश में भी
छोड़ दिए जाते हैंं।

रिश्ते बड़ी बड़ी बातें करने से
नही छोटे छोटे बातो को
समझने से गहरे होते है।
रिश्ता दिलों का हो तो
दूरियां मायने नहीं रखतीं।

खुदा जाने की कैसा रिश्ता है तुमसे,,
हजार अपने है
पर याद सिर्फ तुम आते हो।
दिल से दुनिया का जो रिश्ता है अजब रिश्ता है
हम जो टूटे हैं तो कब शहर सलामत होगा।

तूने रिश्ता तोड़ा है
मजबूरी होगी तेरी मैं मानता हूं
मुझे तो निभाने दे
मै भला तुझसे क्या मागता हूं।
आज के ज़माने में रिश्ते कहां
खून के सगे होते है
हर बर्बादी के पीछे
अपनो के ही हाथ लगे होते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
दिल के रिश्ते शायरी

अपना हिस्सा मांग कर देखो
सारे रिश्ते बेनकाब हो जायेंगे
और अपना हिस्सा छोड़ कर देखो
सारे कांटे भी गुलाब हो जायेंगे।
रिश्ता उसी से रखो
जो इज्जत हो सम्मान दे
मतलब की भीड़ बढ़ाने का
कोई फायदा नहीं।

जो सुख में साथ दे वो रिश्तें होते हैं
और जो दुख में साथ दे
वो फरिश्तें होते हैं।
तजुर्बा कहता है
रिश्तों में फासला रखिए
ज्यादा नजदीकियां
अक्सर दर्द दे जाती हैं।

रिश्ता बहाल काश फिर उस की गली से हो
जी चाहता है इश्क़ दोबारा उसी से हो।
चुप रहता हूं ,
यानी रिश्तों का मान रखता हूँ
वरना मैं भी हर लहजे की पहचान रखता हूँ।

कोई रिश्ता जो न होता,
तो वो खफा क्यों होता,
ये बेरुखी, उसकी मोहब्बत का
पता देती है।
मौसम मौसम याद में तेरी तन्हा हम ने काट दिए
इक लम्हे के मेल का रिश्ता सच है कोई रिश्ता भी।
दिखावे के रिश्ते शायरी

जरूरी नहीं की सारे सबक किताबों
से ही सीखें, कुछ सबक जिंदगी
और रिश्ते सिखा देते है।
दामन किसी का हाथ से जाता रहा मगर
इक रिश्ता-ए-ख़याल है जो टूटता नहीं।

हर किसी के पास नहीं होता रिश्ते निभाने का हुनर, जो निभाते हैं वो हमारे दिल में बस जाते हैं।
भले ही ज़िंदगी भर अकेले रह लो
पर किसी से
कभी ज़बरदस्ती रिश्ता निभाने की
ज़िद मत करना।

दिल के रिश्ते तो किस्मत से बनते हैं,
वरना मुलाकात तो हजारों से होती है।
जिस रिश्ते में अपनी एहमियत खत्म हो चुकी हो, उसे चुपचाप छोड़ देना ही बेहतर होता है।

कुछ रिश्ते किराए के मकान जैसे होते हैं,
कितना भी सजा लो कभी अपने नहीं होते।
वक्त, दोस्त और रिश्ते ये वो चीजें हैं,
जो हमें मुफ्त मिलती हैं,
मगर इनके बेशकींमती होने का अहसास तब होता है,
जब ये कहीं खो जाती हैं।
खूबसूरत रिश्ते शायरी
झूठे वादों से हज़ार बेहतर है
नापसंद रिश्तों से मुकर जाना।
जिसे दूर जाना है जाने दिया करो
रिश्तों में प्यार अच्छा लगता है
मजबूरी नही।
रिश्तों की खूबसूरती को दिल में सजा लीजिये,
अपनों के रूठने से पहले उन्हें मना लीजिये।
रिश्तों को वक्त पर वक्त देना उतना ही जरुरी है, जितना पौधों को वक्त पर पानी देना।
क्या क़यामत है कि तेरी ही तरह से मुझ से
ज़िंदगी ने भी बहुत दूर का रिश्ता रक्खा।
एक महाज़ पे हारे हैं हम
ये रिश्ता क्या कम रिश्ता है।
Block करने से रिश्ता खत्म नहीं होता….
हां मगर , जो इंसान आपके एक बार कहने पर आपको
block कर दे…. वो आपका नहीं होता।
कुछ छूट गए कुछ छोड़ गए जब काम पड़ा मुँह मोड़ गए कच्चे धागों सम रिश्ते भी जब मन आया तब तोड़ गए।
अब तो हर एक ने रिश्ता
तोड़ दिया हमसे
क्योकी हम उनके
काबिल नहीं रहे ।
सच्चे रिश्ते शायरी
रिश्ते निभाने वालों को बोलने की जरूरत नहीं होती, उनकी खामोशी ही सब कुछ कह देती है।
जब रिश्ते पर ही धूल पड़ चुकी हो
तो फिर ब्लाॅक अनब्लाॅक मायने नहीं
रखता।
ना जाने तू हमे कब कैसे और कहाँ
मिल गया,अब तू मिल गया तो मानो
हमे सारा जहान मिल गया।
हाथ छूटे भी तो रिश्ते नहीं छूटा करते,
वक़्त की शाख से लम्हे नहीं टूटा करते।
ख़ामोशी का शोर से रिश्ता
ये भी अजब सी बात है यारों।
दुनिया के हर रिश्ते में प्यार हो, यह जरूरी नहीं होता, और जहाँ प्यार हो उससे अधिक अनमोल कोई दूसरा रिश्ते नहीं होता।
दिल के रिश्ते अजीब रिश्ते हैं
साँस लेने से टूट जाते हैं।
कभी कभी किसी से
ऐसा रिश्ता बन जाता है,
हर चीज से पहले
उसी का ख्याल आता है।
अगर कोशिश दोनो तरफ से हो तो
दुनिया का कोई भी रिश्ता नही टूटता।
मतलबी रिश्ते शायरी
मिरी तरफ़ से तो टूटा नहीं कोई रिश्ता
किसी ने तोड़ दिया ए’तिबार टूट गया।
ये रिश्ते भी किताबों की
तरह होते है लिखने में सालों लग जाते है
लेकिन राख होने में पल भर नही
लगता है।
कुछ खामोशी से जुड़े रिश्ते में, प्यार बहुत ही गहरा होता है।
सरहदें रोक न पाएँगी कभी रिश्तों को
ख़ुश्बूओं पर न कभी कोई भी पहरा निकला।
और एक दिन रोक लिया मैने खुद को,
तो समझ आया
रिश्ता सिर्फ मेरे चलने से चल रहा है।
मैं सितारा नहीं हूँ सूरज हूँ
गहरा रिश्ता है मेरा मिट्टी से।
रिश्तों को शब्दों की जरूरत नहीं होती, अगर कोई खामोशी को समझ सकता है, तो दूसरा रिश्ता निभा सकता है।
रिश्ता बनाया है तो निभाएंगे भी रोज
तुमसे लड़ेंगे भी और तुम्हे मनाएंगे भी।
आजकल के रिश्ते शायरी
एक रिश्ता भी मोहब्बत का अगर टूट गया
देखते देखते शीराज़ा बिखर जाता है।
रिश्तों की दलदल से कैसे निकलेंगे
हर साज़िश के पीछे अपने निकलेंगे।
काँच और रिश्ता दोनों
ही बड़े नाजुक होते है,
दोनों में सिर्फ़ एक ही
फर्क़ है काँच गलती से
टूट जाता है और रिश्ता
गलतफहमीयों से।
दीवारें छोटी होती थीं लेकिन पर्दा होता था
तालों की ईजाद से पहले सिर्फ़ भरोसा होता था।
तुम रिश्ता तो तोड गए
पर रिश्ता तोड देने से
मौहब्बत खत्म नही होती
जुदा होकर भी कुछ रीश्ते
निभाने ही होते है।
रिश्तें वो बड़े नहीं होते
जो जन्म से जुड़े होते है,
रिश्तें वो बड़े होते है..
जो दिल से जुड़े होते है।
रिश्तों को शब्दों का मोहताज ना बनाइये,
अगर अपना कोई खामोश है तो, खुद ही आवाज लगाइये।
रिश्ता चाहे कितना भी छोटा क्यों न हो, पर अगर दिल सच्चा हो तो उस रिश्ते की मजबूती समुद्र से गहरा होता है।
बिखरते रिश्ते शायरी
कुछ लोगो के साथ मेरा ऐसा रिश्ता है
जैसे उन के साथ कोई रिश्ता ही नही है।
जहाँ सफ़ाई देनी पड़ जाये हर बार वो
रिश्ते कभी गहरे नहीं होते।
दुश्मनी लाख सही ख़त्म न कीजे रिश्ता
दिल मिले या न मिले हाथ मिलाते रहिए।
अहम् दिखा कर रिश्ते को तोड़ने से
अच्छा है की माफ़ी मांगकर वो
रिश्ता निभाया जाये।
तेरी याद जब भी आती है
अपने रिश्ते की मिठास बढ़ जाती है।
हाँ बदल जाऊंगा मैं,
हर रिश्ता वक्त के साथ बदलता है
मैं भी बदल जाऊंगा,
हाँ थोड़ा वक्त लगेगा पर सँभल जाऊंगा मैं।
रिश्ता वो नहीं जिसमें रोज बात हो,
रिश्ता वो भी नहीं, जिसमें रोज साथ हो,
रिश्ता तो वो है जिसमें, कितनी भी दूरियां
में हमेशा उनकी याद हो।
रिश्तों की खूबसूरती एक दूसरे
की बात समझने में है,
अगर तुम एक दूसरे की बाते समझना सुख गए
तो तुम्हारे रिश्ते को कोई नहीं तोड़ सकता।
बंद कर दिए हैं हमने तो दरवाजे इश्क के
क्योंकि इश्क के दरवाजों से दर्द बहुत आता है।This isn’t just about reading stories; it’s about experiencing them. You might wonder why Hello Magazine has become a household name and what it offers that keeps readers like you coming back for more. The answer lies in its unique blend of glamour, authenticity, and the irresistible human stories that draw you in.
You May Also Like
Share this post